Ahaan Pandey: सपना टूटा, फिर भी डटा रहा! अहान पांडे की पहली फिल्म कैंसिल हुई तो 'सैयारा' ने बना दिया सुपरस्टार

अहान पांडे की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस डेब्यू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं साथ ही दोनों ही कलाकार ने इस फिल्म में धमाल मचा दिया। लेकिन ये जानकर हैरानी होगी कि अहान पांडे की ये डेब्यू फिल्म नहीं होनी थी। असल में, अहान का डेब्यू यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट से होने वाला था, जो कोविड-19 के बाद बंद कर दिया गया।

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 16:41
Story continues below Advertisement

डायरेक्टर मोहित सूरी ने बताया कि अहान को कोविड से पहले एक बड़ी फिल्म ऑफर की गई थी। उन्होंने अपने दोस्तों और करीबियों को भी बता दिया था कि उन्हें यशराज फिल्म्स लॉन्च कर रहा है।

जब प्रोजेक्ट कैंसिल हुआ, तो अहान को तगड़ा झटका लगा। लोग ताने मारने लगे, "तुम्हें तो यशराज लॉन्च कर रहा था, अब क्या?" इससे उनका आत्मविश्वास और गुरुर टूट गया।

मोहित सूरी के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने अहान को कॉल कर साफ कहा था “तुम चाहे तो किसी और प्रोडक्शन के साथ काम कर सकते हो, हमें तुम्हारे टैलेंट पर भरोसा है।” अहान ने किसी और के साथ काम करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो यशराज फिल्म्स से ही डेब्यू करेंगे, चाहे इसमें कितना भी वक्त लग जाए।

प्रोजेक्ट के कैंसल होने के बाद जब लोग मजाक उड़ाने लगे, तो अहान ने किसी को जवाब नहीं दिया। वो चुपचाप एक्टिंग सीखते रहे, वर्कशॉप्स करते रहे और खुद को साबित करने का इंतजार करते रहे।

यशराज फिल्म्स ने 7 साल बाद अहान को मोहित सूरी के निर्देशन में फिल्म सैयारा से लॉन्च किया। यह फिल्म 12 दिन में ही 250 करोड़ रुपये कमा चुकी है। मोहित सूरी कहते हैं कि “उस बच्चे ने हार नहीं मानी, और आज उसका सब्र रंग लाया है।” अहान की मेहनत और धैर्य ने उन्हें स्टार बना दिया।

जहां आजकल लॉन्च से पहले स्टार किड्स सोशल मीडिया पर खुद को वायरल करने में लगे रहते हैं, अहान ने कभी इंस्टा ड्रामा या पीआर स्टंट्स का सहारा नहीं लिया।

अहान पांडे की कहानी हर उस यंगस्टर के लिए है जो झटकों से हार जाता है। अगर यकीन हो खुद पर, तो दूसरे मौके खुद रास्ता ढूंढ लेते हैं।

सैयारा की सफलता के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री और ऑडियंस दोनों कह रहे हैं , अहान सिर्फ स्टार किड नहीं, वो वाकई एक अच्छा ऐक्टर है।

अब इंडस्ट्री में चर्चा है कि यशराज फिल्म्स अहान को अगली एक्शन फ्रेंचाइजी में भी लॉन्च कर सकती है। उनका टैलेंट अब सबकी नजरों में है। अहान की कहानी एक रील लाइफ से बढ़कर रियल स्ट्रगल है। उनका गिरना भी जरूरी था ताकि उड़ान और ऊंची हो।

Story continues below Advertisement