Get App

The Odyssey: नोलन की 'द ओडिसी' भारत में सेट करेगी हॉलीवुड फिल्मों का नया स्टैंडर्ड, 2000 करोड़ का आंकड़ा करा सकती है पार

The Odyssey: फिल्म के ग्लोबल प्रमोशनल टूर में भारत को शामिल करने के नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के फैसले ने बता दिया है कि हॉलीवुड के लिए भारत की बढ़ती अहमियत किस स्तर तक पहुंच चुकी है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Jul 17, 2026 पर 1:25 PM
The Odyssey: नोलन की 'द ओडिसी' भारत में सेट करेगी हॉलीवुड फिल्मों का नया स्टैंडर्ड, 2000 करोड़ का आंकड़ा करा सकती है पार
नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' से ज्यादा एडवांस बुकिंग और आगे आने वाली कई बड़ी फिल्मों को देखते हुए, उम्मीद है कि इस साल भारत में इंग्लिश फिल्में 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेंगी।

The Odyssey: इस साल भारत में 'माइकल', 'ऑब्सेशन', 'बैकरूम्स' और दूसरी इंग्लिश फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है, लेकिन इतना नहीं कि वे 2025 की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकें। इंडस्ट्री को उम्मीद है कि 17 जुलाई को रिलीज होने वाली क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' हालात बदल देगी।

नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' से ज्यादा एडवांस बुकिंग और आगे आने वाली कई बड़ी फिल्मों को देखते हुए, उम्मीद है कि इस साल भारत में इंग्लिश फिल्में 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेंगी। नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' से ज्यादा एडवांस बुकिंग और आगे आने वाली कई बड़ी फिल्मों को देखते हुए, उम्मीद है कि इस साल भारत में इंग्लिश फिल्में 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेंगी।

नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' से ज्यादा एडवांस बुकिंग और आगे आने वाली कई बडी फिल्मों को देखते हुए, उम्मीद है कि इस साल भारत में इंग्लिश फिल्में 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेंगी। अनुमानों के मुताबिक, मल्टीप्लेक्स चेन में फिल्म के 8 करोड़ रुपये के टिकट पहले ही बिक चुके हैं और यह आंकड़ा 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि यह फिल्म 18 से 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी। यह उनकी फिल्म 'ओपेनहाइमर' की 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग से ज्यादा होगी और देश में नोलन की सबसे बड़ी लॉन्चिंग बन जाएगी। फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन टूर में भारत को शामिल करने का नोलन का फैसला एग्जिबिटर्स के लिए हॉलीवुड के नजरिए से भारत की बढ़ती अहमियत का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें