The Odyssey first reviews: महीनों के जबरदस्त इंतजार, फैंस थ्योरीज और बहुत ज़्यादा उम्मीदों के बाद, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। शुरुआती रिव्यूज बेहद शानदार हैं। मैट डेमन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में टॉम हॉलैंड और जंडाया भी अहम किरदारों में हैं। इस शानदार फिल्म को देखने में बहुत ही आकर्षक और भावनाओं को छू लेने वाला अनुभव बताया जा रहा है, और कई क्रिटिक्स इसे नोलन की एक और सिनेमाई कामयाबी मान रहे हैं।
