The Odyssey Ticket prices: 'द ओडिसी' से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं और टिकट की कीमतें भी। क्रिस्टोफर नोलन की शानदार फिल्म 'द ओडिसी' की स्क्रीनिंग पिछले वीकेंड भारत में हुई थी। 17 जुलाई को रिलीज होने से पहले ही भारत में इसके टिकटों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। पूरी तरह से IMAX 70mm फिल्म कैमरों से शूट की गई 'द ओडिसी' एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने वाली फिल्म है। IMAX सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें मुंबई में 3,100 और दिल्ली NCR में ₹2,500 तक पहुंच गई हैं।
