The Traitors 2 Trailer: भरोसा, धोखा और साजिश से भरा 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, करण जौहर लगाएंगे गेम में तड़का

The Traitors 2 Trailer: 'द ट्रेटर्स' सीजन 2, आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी अवॉर्ड जीत चुके ग्लोबल फॉर्मेट का इंडियन वर्जन है। इस सीजन को धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने इंडिपेंडेंट डिस्ट्रीब्यूटर ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 12:27 PM
'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज होंगे।

The Traitors 2 Trailer: करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस सीजन में अलग-अलग इंडस्ट्रीज से आए 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स देखने को मिलेगा। इनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर और तान्या पुरी शामिल हैं।

'द ट्रेटर्स' सीजन 2, आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी अवॉर्ड जीत चुके ग्लोबल फॉर्मेट का इंडियन वर्जन है। इस सीजन को धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने इंडिपेंडेंट डिस्ट्रीब्यूटर ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को होगा और यह भारत में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किए जाएंगे।

प्राइम वीडियो ने आज अपनी अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जैसलमेर के शाही सूर्यगढ़ पैलेस की शानदार लोकेशन पर सेट इस नए सीजन में करण जौहर एक बार फिर इस रियलिटी सीरीज के मास्टरमाइंड के तौर पर वापसी कर रहे हैं, जहां भरोसा एक लग्जरी है, धोखा एक रणनीति है और हर कदम पर विश्वासघात का खतरा मंडरा रहा है।


इस सीजन में उनके साथ एक रहस्यमयी नया साथी बू भी नजर आएगा, जो 'बुरी खबर' लेकर आएगा। खिताब और बड़ी इनामी राशि जीतने के लिए 21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर और तान्या पुरी एक-दूसरे को मात देने, गेम खेलने और आखिर तक टिके रहने के लिए मैदान में उतरेंगे। 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज होंगे।

ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर उसी शाही महल में ले जाता है, जहां कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखाई देता है और हर बातचीत के पीछे कोई नया खतरा छिपा हो सकता है। ट्रेलर में करण जौहर कहते हैं, “यह महल सपने जैसा लगता है... और मैं उस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता।” उनकी यह बात इस सीजन का माहौल साफ कर देती है, जहां प्लेयर्स पहले से ज्यादा चालाक, रणनीतिक और एक-दूसरे को मात देने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

अपने विचार साझा करते हुए करण जौहर ने कहा, “'द ट्रेटर्स' का पहला सीजन बाकी रियलिटी कंटेंट और पुराने फॉर्मेट से अलग अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा और दर्शकों के रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया कि वे कुछ नया देखने के लिए तैयार हैं। दूसरे सीजन के साथ हम जानते थे कि हमें गेम को और बड़ा, ज्यादा शार्प और पहले से भी ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल बनाकर लौटना होगा।

ट्रेलर रिलीज होने से कुछ दिन पहले ही प्राइम वीडियो ने 'डाइनिंग थिएटर ऑफ ट्रेचरी' के एक खास चार-कोर्स एक्सपीरियंस के जरिए 21 प्लेयर्स की पूरी लिस्ट सामने रखी थी। इस बड़े खुलासे के बाद अब ट्रेलर ने उन कमजोर गठजोड़ों, तेज दिमाग और एक-दूसरे को मात देने वाली रणनीतियों की पहली झलक दिखाई है, जिनकी असली परीक्षा 13 अगस्त से गेम शुरू होने के बाद होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।