Get App

The Vvaan box office collection day 2: 'द वन' मूवी पर बरसा छठी मैया का आशीर्वाद, दूसरे दिन 19 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

The Vvaan box office collection day 2: लोक-कथाओं पर आधारित सुपरनैचुलर थ्रिलर फिल्म द वन को बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF मोशन पिक्चर्स ने मिलकर तैयार किया है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Sep 27, 2026 पर 11:46 AM
The Vvaan box office collection day 2:  'द वन' मूवी पर बरसा छठी मैया का आशीर्वाद, दूसरे दिन 19 करोड़ पहुंचा कलेक्शन
इस फिल्म के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

The Vvaan box office collection day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले और इसने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब देखते हैं कि शनिवार को फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।

'द वन' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

शुक्रवार को अपने पहले दिन 'द वन' ने भारत में 8 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। Sacnilk की ताजा अपडेट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 11 करोड़ कमाए। इससे भारत में कुल नेट कलेक्शन अब तक 19 करोड़ हो गया है।

फिल्म का मुकाबला 'एवेंजर्स एंडगेम' की री-रिलीज से हुआ, जिसने सिनेमाघरों में दर्शकों को अटरेक्ट किया है। इसने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की पिछली तीन थिएटर रिलीज - 'परम सुंदरी', 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' - से ज्यादा कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से हिट होने के लिए फिल्म को अगले कुछ दिनों तक स्थिर प्रदर्शन करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें