The Vvaan Box Office Collection Day 3: तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म 'द वन' (The Vvaan) की कमाई में रिलीज के बाद से ही बढ़ोतरी देखी जा रही है। 8 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 33 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 43.15 करोड़ रुपये है।
पहले रविवार को फिल्म ने 7,135 शो में 14.00 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शुक्रवार को 8 करोड़ रुपये और शनिवार को 11.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस तरह भारत में अब तक कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹39.65 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹33.25 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन ₹1.25 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹3.50 करोड़ हो गया। इससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹43.15 करोड़ तक पहुंच गया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'द वन' की ओपनिंग कमाई को 'सरप्राइज' (हैरान करने वाला) बताया। टियर 2 और टियर 3 शहरों में इसके 'सरप्राइज' बिज़नेस का जिक्र करते हुए आदर्श ने लिखा, "'द वन' ने एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है और शनिवार को डबल डिजिट में कमाई की है। मास पॉकेट्स और हार्टलैंड (मुख्य इलाकों) में फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया है... शनिवार को ग्रोथ: 40.52%।"
"यह जरूरी बात है... कई मास एंटरटेनर्स - #Dhurandhar2, #Border2, #BhoothBangla, #WTTJ, Dhamaal4, Awarapan2, और MirzapurTheMovie - ने 2026 में टियर 2 और टियर 3 सेंटर्स में नॉन-नेशनल चेन्स और सिंगल स्क्रीन्स पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और 'द वन' इस लिस्ट में शामिल होने वाली नई फिल्म है, जिसने 'हाउसफुल' बोर्ड्स लगवाए हैं।"
आदर्श ने लिखा था- "इस बीच, शनिवार को शहरी इलाकों में भी बेहतर ऑक्यूपेंसी देखी गई है, जो एक अच्छा संकेत है... रविवार को भी आंकड़े शनिवार जैसे ही रहने की उम्मीद है। फिल्म का लक्ष्य ओपनिंग वीकेंड में ₹33 करोड़ की कमाई करना है।" जैसा की हो गया है।
इस फैंटेसी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन 'पंचायत' फेम दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल सहायक भूमिकाओं में हैं। इसे शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है, और बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस इसके प्रोडक्शन से जुड़े हैं।