
जेनेलिया ने अमिताभ बच्चन के साथ पार्कर पेन के विज्ञापन से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहां से उनकी पहचान बनी और उन्हें पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' मिली।
इस फिल्म में उन्होंने रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और दोनों की पहचान बनी।
जेनेलिया ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है, जहां उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई।
उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद लोकप्रिय है। सूट, अनारकली, साड़ी या लेहंगे जैसे एथनिक आउटफिट में जेनेलिया का स्टाइल हमेशा ही ग्लोइंग रहा।
2012 में उन्होंने रितेश देशमुख से शादी की और कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर रहकर परिवार पर ध्यान दिया।
फिर वे कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आईं, जैसे ‘मिस्टर मम्मी’ और ‘ट्रायल पीरियड’ जिसने उन्हें फिर से लोकप्रिय बनाया।
जेनेलिया ने फिल्मों के अलावा टीवी शो ‘बिग स्विच’ होस्ट किया और प्रोड्यूसर के रूप में भी कदम रखा।
जेनेलिया के एथनिक लुक में उनका सहज स्वाभाव नजर आता है, जो उनकी खूबसूरती को और निखारता है।
अपने हर लुक में जेनेलिया ने फैशन स्टेटमेंट दिया है, खासकर उनके पारंपरिक और आधुनिक पहनावे की जोड़ी ने फैंस को दीवाना बनाया है।