Get App

इस करवा चौथ पर पहली बार व्रत रखने वाली हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, जानिए कौन-कौन करेगा पति के लंबे उम्र की कामना

Bollywood Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन महिला के लिए खास होता है, जिसमें वे पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल कई बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्रियां पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं। जानिए इस खास दिन कौन-कौन सी नई नवेली दुल्हनें अपने पति के लिए व्रत रखकर इसे यादगार बनाएंगी।

MoneyControl News
अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 22:19
इस करवा चौथ पर पहली बार व्रत रखने वाली हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, जानिए कौन-कौन करेगा पति के लंबे उम्र की कामना

झील मेहता और आदित्य दुबे
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू यानी झील मेहता ने दिसंबर 2024 में आदित्य दुबे से शादी की। वह इस करवा चौथ को पहली बार पति के लिए व्रत रखकर मनाएंगी।

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी
टेलीविजन की आनंदी बनी अविका गौर ने हाल ही में मिलिंद चंदवानी के साथ सात फेरे लिए हैं और अब अपना पहला करवा चौथ व्रत मनाने जा रही हैं।

प्राजक्ता कोली और वृशांक खनाल
यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने फरवरी 2025 में वृशांक खनाल से शादी की है। वे भी इस साल अपना पहला करवा चौथ व्रत रखेंगी।

आदर जैन और अलेखा अदवाणी
आदर जैन ने फरवरी 2025 में अलेखा अदवाणी से शादी की है। दोनों इस करवा चौथ को पहली बार व्रत के साथ मनाएंगे।

देव जोशी और आरती
बालवीर फेम अभिनेता देव जोशी की वाइफ आरती भी इस साल पहला करवा चौथ मनाएंगी। बता दें कि कपल ने 25 फरवरी 2025 को नेपाल में शादी रचाई थी।

धारल सुरेलिया और दर्शन रावल
पॉपुलर सिंगर दर्शन रावल की वाइफ धारल सुरेलिया भी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। इनकी शादी 18 जनवरी 2025 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।

प्रिया बनर्जी और प्रतीक स्मीता
एक्टर प्रतीक स्मीता की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री प्रिया बनर्जी भी इस बार पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं। 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे के मौके पर निजी समारोह में दोनों की शादी हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें