2026 में ये सितारे बड़े पर्दे पर करने वाले हैं ग्रांड एंट्री, जानिए कौन-सी फिल्म से होगी इन स्टार्स के करियर की शुरूआत?

Celebrities Debut in 2026: 2026 बॉलीवुड के लिए नई पीढ़ी का साल साबित होने वाला है। स्टार किड्स से लेकर साउथ के चमकते सितारों तक, कई फ्रेश टैलेंट्स हिंदी सिनेमा में कदम रखने को तैयार हैं। 2025 में राशा ठडानी, जुनैद खान जैसे नामों के बाद अब सुहाना खान से साई पल्लवी तक की एंट्री से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 15:37
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिमर भाटिया
अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर जल्द ही दिखने वाली हैं। श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में वे अगस्त्य नंदा के ऑपोजिट नजर आएंगी, जबकि जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं। फैमिली कनेक्शन के दम पर यह डेब्यू सुर्खियां बटोर रहा है।
सिमर भाटिया अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर जल्द ही दिखने वाली हैं। श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में वे अगस्त्य नंदा के ऑपोजिट नजर आएंगी, जबकि जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं। फैमिली कनेक्शन के दम पर यह डेब्यू सुर्खियां बटोर रहा है।

यशवर्धन अहूजा
गोविंदा के लाल यशवर्धन अहूजा एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी से लीड में डेब्यू करेंगे। नेशनल अवॉर्ड विनर तेलुगु डायरेक्टर साई राजेश के निर्देशन में 2026 रिलीज होगी एक्टर की रोमांटिक फिल्म।

अगस्त्य नंदा
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा 'द आर्चीज' के बाद 'इक्कीस' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। वे परम वीर चक्र विजेता मेजर अरुण खेतारपाल का रोल प्ले करने वाले हैं। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली हैं।

मेधा राणा
'लंदन फाइल्स' वेब सीरीज से चमकी मेधा राणा 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन के साथ दिखेंगी। सनी देओल लीड वाली इस वॉर ड्रामा में उनका पहला बड़ा बॉलीवुड रोल दिखने वाला है। इस फिल्म में मेधा एक्शन और इमोशन का तड़का लगाएंगी।

सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना 'द आर्चीज' (2023) के बाद 'किंग' से थिएट्रिकल डेब्यू करेंगी। बेटी-पिता की जोड़ी SRK के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

श्रीलीला
तेलुगु स्टार श्रीलीला 'पेली संडाड', 'धमाका', 'गुन्टूर का राम' जैसी हिट्स के बाद 'मेरी जिंदगी है तू' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। इस फिल्म में वे कार्तिक आर्यन ऑपोजिट रोल में दिखेंगी साथ ही यह फिल्म T-सीरीज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।

साई पल्लवी
मलयालम ('प्रेमम'), तेलुगु ('फिदा', 'लव स्टोरी') की स्टार साई पल्लवी 'रामायण' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। यह फिल्म 2026 में दीवाली के मौके रिलीज होने वाली हैं। एक्ट्रेस की नेचुरल एक्टिंग से रामायण को नया रंग मिलेगा।