Get App

4000 करोड़ की ‘रामायणम्’ फिल्म में सीता की बहन का रोल निभाएंगी ये एक्ट्रेस, रियल लाइफ में खूबसूरती का जवाब नहीं!

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही महाकाव्य फिल्म रामायण का जादू दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है। इस फिल्म को अगली दीवाली यानि साल 2026 की दिवाली पर रिलीज़ करने का ऐलान किया गया है।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 16:09
4000 करोड़ की ‘रामायणम्’ फिल्म में सीता की बहन का रोल निभाएंगी ये एक्ट्रेस, रियल लाइफ में खूबसूरती का जवाब नहीं!

ये फिल्म अगले साल की सबसे बड़े बजट में बनी फिल्म बताई गई है , और हो भी क्यों ना इस फिल्म में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हैं।

रामायणम् फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे वहीं उनके भाई लक्ष्मण का रोल टीवी एक्टर रवि दुबे को मिला है।

इसी बीच ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं क्यों कि इस फिल्म में लक्ष्मण की पत्नी यानि उर्मिला का किरदार एक ऐसी एक्ट्रेस निभा रहीं हैं जिनकी खूबसूरती देख फैंस का दिल खुश हो गया।

वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री सुरभि दास हैं। इस फिल्म में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाने का मौका मिला है।

महज  27 साल की उम्र में सुरभि की खूबसूरती कई बड़ी बड़ी एक्ट्रेस की खूबसूरती पर भारी पड़ रही है। असम की रहने वाली सुरभि ने पहले नीमा डेंजोंगपा जैसे टीवी शो से पहचान बनाई थी।

लेकिन अब उनका यह किरदार उन्हें नए स्तर पर ले जाएगा। साथ ही असल में यह एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस हैं।

खास बात ये है कि रामायण में हिस्सा लेने वाली बात खुद सुरभि दास ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताई।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि- इस कहानी का हिस्सा बनकर अच्छा फील हो रहा है, वेलकम टू द वर्ल्ड ऑफ नमित मल्होत्रा 'रामायण'।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरभि दास को उर्मिला का किरदार सौंपा गया है। जो माता सीता की बहन के साथ ही लक्ष्मण की पत्नी भी थीं। अब फिल्म में सुरभि का प्रदर्शन देखना काफी दिलचस्प होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें