Rakshabandhan 2025: बॉलीवुड के वो सौतेले भाई-बहन जिनका रिश्ता है एक मिसाल, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

रक्षा बंधन के इस खास अवसर पर हम लेकर आए हैं बॉलीवुड के उन भाई-बहनों की खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, जो वैसे तो सौतेले हैं, लेकिन उनका प्यार और अपनापन सगों से भी कहीं अधिक गहरा है। आइए देखते हैं अर्जुन कपूर से लेकर सारा अली खान, तैमूर और जान्हवी कपूर तक की प्यारी बॉन्डिंग की झलक।

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 19:28
Story continues below Advertisement
रक्षा बंधन के इस खास अवसर पर हम लेकर आए हैं बॉलीवुड के उन भाई-बहनों की खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, जो वैसे तो सौतेले हैं, लेकिन उनका प्यार और अपनापन सगों से भी कहीं अधिक गहरा है।
रक्षा बंधन के इस खास अवसर पर हम लेकर आए हैं बॉलीवुड के उन भाई-बहनों की खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, जो वैसे तो सौतेले हैं, लेकिन उनका प्यार और अपनापन सगों से भी कहीं अधिक गहरा है।

ये भाइयों और बहनों की वो खास जोड़ी है जो न सिर्फ नोकझोंक के बीच भी एक-दूसरे का पूरा ध्यान रखती हैं, बल्कि हर त्योहार और खुशी के मौके को साथ में मनाकर रिश्तों को और मजबूत करती हैं। आइए देखते हैं अर्जुन कपूर से लेकर सारा अली खान, तैमूर और जान्हवी कपूर तक की प्यारी बॉन्डिंग की झलक।

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर
दोनों फिल्ममेकर बोनी कपूर के बच्चे हैं, लेकिन अलग-अलग माताओं से जन्में हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने जान्हवी और खुशी कपूर का पूरा ख्याल रखा और उनका भाई होने का फर्ज निभाया। उनकी बॉन्डिंग बेहद गहरी और मजबूत है।

सारा अली खान और तैमूर अली खान
सारा अली खान, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं, जबकि तैमूर, सैफ और करीना कपूर के बेटे हैं। भले ही वे सौतेले भाई-बहन हैं, लेकिन सारा तैमूर के साथ बहुत प्यार और मस्ती करती हैं और वे त्योहारों पर भी साथ नजर आते हैं।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर
शाहिद और ईशान का रिश्ता सगे भाई-बहनों जैसा है। दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल और प्यार देखने को मिलता है, जो उनकी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी झलकता है।

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट
भट्ट सिस्टर्स आलिया और पूजा भी सौतेली बहनें हैं लेकिन एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों में काफी प्यार है।


आयरा खान और आजाद खान
आयरा खान और उनके सौतेल भाई आजाद उम्र में उनसे काफी छोटे हैं लेकिन दोनों के बीच बेहद प्यार है।

संजय दत्त की फैमिली
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला का उनके सौतेले भाई-बहनों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। वे अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं।

शाहिद कपूर और सना कपूर
शाहिद कपूर अपनी सौतेली बहन सना कपूर के भी बहुत करीब हैं। हमेशा बड़े भाई की तरह उनके साथ रहते हैं और केयर करते हैं।