Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर सात दिन पहले हुई गोलीबारी के मामले में 22 वर्षीय एक इंजीनियर को इंदौर में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुंबई पुलिस ने सूरत से दो हथियार बरामद किए हैं जिनका कथित इस्तेमाल इस घटना को अंजाम देने में किया गया था। पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया कि 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी करने के बाद भागने वाले हमलावरों को, न्यूज चैनलों की कवरेज से पुलिस जांच के बारे में अपने 'आकाओं' से पल-पल की जानकारी मिल रही थी, जिससे उन्हें अपने भागने के रास्ते बदलने में मदद मिली।
