Tiger Shroff shooting incident: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) ने बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना की निंदा की है। 'हीरोपंती' अभिनेता और उनके परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Tiger Shroff shooting incident: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) ने बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना की निंदा की है। 'हीरोपंती' अभिनेता और उनके परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
FWICE द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है- "हिंसा और डराने-धमकाने की ऐसी हरकतें बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। ये भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं। यह बेहद परेशान करने वाली बात है कि फिल्म उद्योग की किसी जानी-मानी हस्ती के साथ हुई यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के साथ भी फायरिंग की घटना हो चुकी है। ऐसी घटनाओं का बार-बार होना बहुत चिंता का विषय है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है।"
संगठन ने अधिकारियों से आग्रह किया- "हम महाराष्ट्र सरकार और संबंधित पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि वे इन बार-बार हो रहे हमलों का गंभीरता से संज्ञान लें और फिल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों के लिए एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।"
इस बीच मुंबई पुलिस ने गोलीबारी की घटना की जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने टाइगर के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज कर लिया है, जिसके बाएं हाथ में गोली लगी है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) मोहित गर्ग के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तब कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं, लेकिन टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
मुंबई के जुहू इलाके में हुई इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को गोलियां लगीं, जबकि अभिनेता को कोई गोली नहीं लगी।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) मोहित गर्ग के अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे तब कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं। लेकिन टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। मुंबई के जुहू इलाके में हुई इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को गोलियां लगीं, जबकि अभिनेता को कोई गोली नहीं लगी।
एक्टर से डिप्टी सीएम शिंदे ने मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि “यह एक बड़ी घटना है... पांच राउंड फायरिंग हुई, लेकिन गनीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं। यह घटना निंदनीय है। मैं अभिनेता से मिला। उनके बाएं हाथ पर बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। वे और उनकी मां दोनों ही काफी सदमे में हैं... मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सार्वजनिक हस्तियों को मिल रही खुली धमकियों के मामले में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है... किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 90 के दशक में इस तरह की गैंगवार काफी आम थीं, लेकिन 1995 में मुंबई पुलिस ने इनका खात्मा कर दिया था... लोगों को डराने-धमकाने की ऐसी कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हम इस गुंडागर्दी को खत्म कर देंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।