Tinnu Anand Health: 81 साल के वेटरन एक्टर टीनू आनंद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 12 दिनों तक भर्ती रहने के बाद घर लौट आए हैं। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया था, जहां उनकी 5 टूटी हुई पसलियों का इलाज किया गया। इनमें से एक पसली के कारण उनके फेफड़े में भी चोट (पंक्चर) आ गई थी। अब वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
