TMKOC शो से दूर यहां पर थी मुनमुन दत्ता, इन तस्वीरों से खुला सारा राज

Munmun Dutta: टीवी का सबसे पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपने लेटेस्ट भूतनी ट्रैक को लेकर चर्चा में है। इस शो में पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता नजर नहीं आ रही है। जिसके बाद से फैंस ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया की एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने शो को छोड़ने की खबरों को गलत बताया

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 21:08
Story continues below Advertisement
बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है (Photo: Munmun Instagram)
बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है (Photo: Munmun Instagram)

इस फोटो में मुनमुन दत्ता वेकेशन एन्जॉय करती हुई नजर आ रही है। फैंस को एक्ट्रेस की ये फोटो काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।(Photo: Munmun Instagram)

इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता बर्फीली खूबसूरत वादियों में घूमते हुए नजर आ रही है। मुनमुन के चारों तरह बर्फ से ढका हुआ पहाड़ दिखाई दे रहा है।(Photo: Munmun Instagram)

मुनमुन की तस्वीरों पर फैंस काफी कमेंट भी कर रहे है। बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में शो के सेट से बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है।(Photo: Munmun Instagram)

इसी बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नया टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को देखकर फैंस काफी खुश है। इसमें शो में काफी दिनों के बाद जेठालाल, बबीता जी और अय्यर नजर आ रहे हैं।(Photo: Munmun Instagram)

फैंस भूतनी टैंक में इनको जेठालाल, बबीता जी और अय्यर को देखने के लिए काफी एक्साईटेड है। दर्शक बेसब्री से इसके शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं।(Photo: Munmun Instagram)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले काफी समय से दर्शकों का एंटरटेन कर रहा है। साल 2008 में शुरू हुआ ये शो आज भी लोगों को काफी पसंद आता है।(Photo: Munmun Instagram)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 17 साल से लोगों को हंसाता आ रहा है। आज भी शो की पॉपुलेरिटी पहले की है तरह है। इस शो को काफी पसंद किया जाता है।(Photo: Munmun Instagram)