Get App

Toxic Movie X Review: यश की फिल्म में ये चीजें आईं पसंद, लेकिन कहानी ने कर दिया सारा खेल खराब!

Toxic Movie X Review: यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई, लेकिन वजह थोड़ी चौंकाने वाली है। फिल्म को लेकर जहां कुछ लोग यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई दर्शकों ने कहानी और एडिटिंग पर सवाल उठाए हैं। आखिर रिलीज के बाद कैसी है फिल्म? शुरुआती रिएक्शन जानिए

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 10:54 AM
Toxic Movie X Review: यश की फिल्म में ये चीजें आईं पसंद, लेकिन कहानी ने कर दिया सारा खेल खराब!
फिल्म को लेकर सबसे बड़ी शिकायत इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर सामने आ रही है।

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त माहौल बना हुआ था और फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, रिलीज के बाद सामने आ रहे शुरुआती एक्स रिएक्शन ने फिल्म की तस्वीर थोड़ी बदल दी है। कई दर्शकों और रिव्यूअर्स को फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले खास पसंद नहीं आया। एडिटिंग और लंबी रफ्तार को लेकर भी शिकायतें देखने को मिल रही हैं।

दूसरी ओर, यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के शानदार विजुअल्स की जमकर तारीफ हो रही है। यानी फिल्म को लेकर राय बंटी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआती प्रतिक्रियाओं के बाद ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कितना आकर्षित कर पाती है।

1.5 स्टार देकर रिव्यूअर ने कहा- ‘तीन घंटे की सजा’

BINGED ने ‘टॉक्सिक’ को सिर्फ 1.5/5 स्टार दिए हैं। रिव्यू में फिल्म की करीब तीन घंटे की लंबाई को लेकर खास नाराजगी देखने को मिली। रिव्यूअर के मुताबिक, फिल्म खत्म होने तक दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि आखिर उन्होंने अपने तीन घंटे क्यों दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें