Trisha-Vijay: एक तस्वीर और खत्म हुईं सारी अफवाहें! तृषा ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

Trisha-Vijay: एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। वहीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने सीएम विजय के जन्मदिन के एक दिन बाद उनको खास अंदाज में बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इस मौके की विजय के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसी बीच कुछ यूजर्स ने दावा किया था कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 11:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बार सीएम विजय के जन्मदिन के दिन तृषा कृष्णन ने कोई बधाई संदेश शेयर नहीं किया था

एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनको फिल्म और राजनीति से जुड़े कई लोगों ने बधाई दी। वहीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने सीएम विजय के जन्मदिन के एक दिन बाद उनको खास अंदाज में बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इस मौके की विजय के साथ एक तस्वीर शेयर की है। विजय को बधाई देने के साथ एक्ट्रेस ने फैंस के बीच चल रही तमाम चर्चाओं और कयासों पर विराम लग गया। तृषा का ये पोस्ट को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 तृषा ने शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर में तृषा कृष्णन और विजय साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों कई केक से सजी एक मेज के पास खड़े दिखाई देते हैं। तस्वीर में विजय मुस्कुराते हुए केक की ओर देख रहे हैं, जबकि तृषा उनके पास खड़ी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में तृषा ने लिखा, 'उस शख्स के लिए जो हर चीज को खास बना देता है। हैप्पी बर्थडे 00.00।' सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


 

View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

इस बार नहीं दी ती बधाई

तृषा पिछले कई सालों से हर साल विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती रही हैं। लेकिन इस बार सीएम विजय के जन्मदिन पर तृषा कृष्णन ने कोई बधाई संदेश शेयर नहीं किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं। इसी बीच कुछ यूजर्स ने दावा किया कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद दोनों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हाल ही में शेयर की गई तृषा कृष्णन की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चल रही कई चर्चाओं पर विराम लग गया।

फैंस ने किया कमेंट

तृषा कृष्णन की पोस्ट सामने आते ही उसे बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिलने लगे। कई फैंस ने खुशी जताई कि तृषा ने आखिरकार विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, कमेंट सेक्शन में फैंस ने भी विजय के लिए बधाई संदेशों की भरमार कर दी। तृषा कृष्णन और विजय को तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

इसी साल तमिलनाडु के सीएम बने विजय

इस साल विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। विजय ने साल 2024 में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी। वहीं 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल की थी। TVK को विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीती थी। इसके बाद मई महीने में विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।