Tumbbad 2 में मचेगा तहलका! प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ या नयनतारा किसके सिर सजेगा इस डार्क यूनिवर्स का ताज?

Tumbbad 2: 'तुम्बाड 2' के मेकर्स एक बड़े फीमेल लीड किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और नयनतारा जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के नाम पर विचार कर रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित हॉरर-फैंटेसी फिल्म 3 दिसंबर, 2027 को रिलीज होगी, जिसमें सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 10:24 PM
Story continues below Advertisement

साल 2018 में आई फिल्म 'तुम्बाड' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि भारतीय सिनेमा में 'हॉरर-फैंटेसी' जॉनर को एक नई परिभाषा भी दी। अब, जब इसके सीक्वल 'तुम्बाड 2' की घोषणा हो चुकी है, तो हर तरफ फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स एक बड़ी फीमेल लीड की तलाश में हैं और इस रेस में बॉलीवुड से लेकर साउथ की सुपरस्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं।

इन तीन दिग्गज अभिनेत्रियों पर टिकी हैं निगाहें

इंडस्ट्री के गलियारों से आ रही खबरों की मानें तो 'तुम्बाड 2' के मेकर्स फिल्म में एक बेहद प्रभावशाली महिला किरदार को जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड क्वीन कैटरीना कैफ और साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा के नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, "मेकर्स इस सीक्वल को पहले भाग से कहीं ज्यादा भव्य और गहरा बनाना चाहते हैं। वे एक ऐसी ए-लिस्ट (A-lister) अभिनेत्री को बोर्ड पर लाना चाहते हैं, जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस दमदार हो। फिलहाल इन तीनों अभिनेत्रियों के साथ बातचीत चल रही है, हालांकि अभी तक किसी के भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।"


नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री और 'प्रलय' का आगाज

सीक्वल में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी के होने की खबर ने पहले ही फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। हाल ही में जारी किए गए फिल्म के पोस्टर पर 'प्रलय आएगा' की टैगलाइन ने दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। निर्देशक आदेश प्रसाद का कहना है कि यह फिल्म अपनी जड़ों से जुड़ी रहेगी, लेकिन इसका विजुअल और नैरेटिव अनुभव पहले से कहीं अधिक भव्य होगा।

रिलीज डेट का हुआ खुलासा

फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि 'तुम्बाड 2' की रिलीज डेट तय कर दी गई है। यह फिल्म 3 दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्माण सोहम शाह और पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गडा मिलकर कर रहे हैं।

'तुम्बाड' के 2024 में दोबारा रिलीज होने पर मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, मेकर्स अब इसके यूनिवर्स को और विस्तार देने के लिए तैयार हैं। अगर प्रियंका, कैटरीना या नयनतारा में से कोई भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं, तो यह न केवल फिल्म की पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि कहानी में एक नई गहराई भी लाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।