
अपने फैशन और स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे वक्त से वे चेहरे पर सूजन की समस्या से जूझ रही थीं। सुबह उठने के बाद उनकी आंखों के आसपास सूजन बढ़ जाती है।
ये दिक्कतें होने के साथ ही हाल ही में उर्फी ने अपने लिप फिलर्स भी हटवाए हैं, जिसके बाद उनका चेहरा बुरी तरह सूज गया है। हालत यह है कि वे बोल तक नहीं पा रही हैं।
उर्फी जावेद ने मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वे फिर क्लीनिक में पहुंची हैं। उनका चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ है। क्लीनिक से उर्फी किसी को वीडियो कॉल कर रही हैं।
इस दौरान एक लेडी उर्फी से पूछती है, 'तुम कुछ बोल पा रही हो?' इसके जवाब में उर्फी कहती हैं, 'हां!'। हालांकि, उर्फी जिस अंदाज में बोल रही हैं, उसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितनी तकलीफ में हैं।
इस मुश्किल स्थिति में भी उर्फी ने हिम्मत नहीं हारी और इस परिस्थिति का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझसे कहा कि मैं बात-बात पर मुंह फुलाती हूं। ये सच है क्या'?
इसके साथ ही कि इससे दो दिन पहले उर्फी ने एक अन्य वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके लिप फिलर्स हटने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है'।
अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियां लिप फिलर्स कराती हैं ताकि उनके होठों का आकार बड़ा दिखे। लिप फिलर्स यूं तो सेफ होते हैं बस इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इन्हें अच्छे क्लीनिक से करवाया जाए।
लिप फिलर्स के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे होंठों का जरूरत से ज्यादा सूज जाना, निशान पड़ जाना, इंजेक्शन की वजह से होंठ पहले से कही ज्यादा सेंसिटिव हो जाना, दर्द होना और होंठों का लाल पड़ना।
अगर फिलर्स जरूरत से ज्यादा डाल दिए जाएं तो होंठों की शेप नेचुरल से कही ज्यादा बड़ी दिख सकती है। फिलर्स कई बार यहां से वहां मूव करने लगते हैं जिससे होंठों की शेप टेढ़ी नजर आती है। फिलर्स करवाने के बाद इंफेक्शन का रिस्क भी रहता है।