Get App

Urfi Javed Lip Filler: लिप फिलर हटाने के बाद हुआ उर्फी जावेद का हाल बेहाल, चेहरा देख लोगों को हुई चिंता

Urfi Javed Lip Filler: सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कपड़ों के चलते लाइम लाइट लूटने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर से परेशानी में घिर गई हैं। एक्ट्रेस का चेहरा बुरी तरह से सूज गया है, जिसका उन्होंने खुद वीडियो शेयर किया है।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 17:06
Urfi Javed Lip Filler: लिप फिलर हटाने के बाद हुआ उर्फी जावेद का हाल बेहाल, चेहरा देख लोगों को हुई चिंता

वीडियो में उन्होंने बताया कि 18 साल की उम्र में उन्होंने लिप फिलर करवाया था और वो अब इसको हटवा रही हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा कि, 'मैंने अपने लिप फिलर को डिसॉल्व करने का फैसला किया है। क्योंकि वो गलत जगह शिफ्ट हो रहे थे।

मैं अब दोबारा फिलर्स लगवाऊंगी लेकिन नेचुरल तरीके से। मैं फिलर्स को पूरी तरह ना नहीं कहने वाली हूं।

उर्फी ने फिलर्स को हटवाते हुए वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी आंखें लाल हो गई है और चेहरा और होंठ सूज गया है।

अब कुछ दिन उर्फी जावेद बिना फिलर्स के ही नजर आएंगी। लेकिन कुछ दिनों तक वह कैमरे के सामने भी नहीं आने वाली हैं।

पॉपलर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर उर्फी को पहले से ही एलर्जी की समस्या हैं।

यहां तक वह बता चुकी हैं कि ज्यादा कपड़े पहनने के बाद भी उनके शरीर में रैशिस पड़ जाते हैं।

उन्होंने बताया कि वो इस चीज की भी ट्रीटमेंट ले रही हैं।

वीडियो शेयर कर उर्फी ने कहा कि फिलर्स रिमूव करना बहुत ही दर्दभरा होता है। इसे किसे अच्छे डॉक्टर के पास से ही करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें