
उर्वशी रौतेला हाल ही में लंदन में आयोजित विंबलडन महिला सिंगल फाइनल मैच देखने पहुंचीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस उन भारतीय सेलिब्रिटीज में शामिल हो गई हैं जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा बने। (Photo: Urvashi Instagram)
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर विंबलडन मैच से जुड़े दो पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "वेल्स की प्रिसेंस केट मिडलटन, आपसे मिलना मेरे लिए सच में सम्मान की बात है। विंबलडन 2025 फाइनल।"(Photo: Urvashi Instagram)
विंबलडन 2025 के फाइनल में एक्ट्रेस आइवरी कलर की मिडी-लेंथ ड्रेस में नजर आई। एक्ट्रेस ने अपना सैटिन शोल्डर स्ट्रैप ड्रेस में स्वीटहार्ट नेकलाइन और कोर्सेट स्टाइल की फ्लोई स्कर्ट ड्रेस थी।(Photo: Urvashi Instagram)
एक्ट्रेस की पूरी ड्रेस पर फूलों की कढ़ाई थी, जिसे सीक्विन एम्बेलिशमेंट के साथ और भी खूबसूरत बनाया गया था। उर्वशी ने अपनी आइवरी ड्रेस के साथ व्हाइट और गोल्डेन कलर की ब्रेसलेट घड़ी, गोल्डन कंगन और हाई हील्स पहनी थीं।(Photo: Urvashi Instagram)
उर्वशी रौतेला की फोटो में सबका ध्यान उमके हैंडबैग पर गया, जिसमें एक्ट्रेस ने चार लबुबु डॉल्स लगाया था। शेयर किए गए फोटो में एक्ट्रेस काफी अच्छी लग रही थी।(Photo: Urvashi Instagram)
उर्वशी ने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा था। मेकअप में उन्होंने काजल और मस्कारा, स्मोकी ब्राउन आईशैडो, चमकदार हाइलाइटर और कारमेल पिंक शेड की लिपस्टिक लगाकर अपना ग्लैमरस लुक पूरा किया था।(Photo: Urvashi Instagram)
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के 71.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स है।(Photo: Urvashi Instagram)