Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने 'सनम रे' के 10 साल पूरे होने पर शेयर कीं धांसू फोटोज, फैंस का जीता दिल

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने 'सनम रे' के 10 साल पूरे होने पर रेड रोजेज से सजी ब्राइडल लुक में तस्वीरें शेयर की। इमोशनल कैप्शन में फैंस को दिल से शुक्रिया कहा, फिल्म को आत्मा का टुकड़ा बताया।

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 15:09
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम पर 'सनम रे' फिल्म के 10 साल पूरे होने पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो रेड रोजेज से सजी ब्राइडल लुक में कमाल लग रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम पर 'सनम रे' फिल्म के 10 साल पूरे होने पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो रेड रोजेज से सजी ब्राइडल लुक में कमाल लग रही हैं।

यह कैप्शन पढ़कर फैंस की आंखें भीग रही हैं, क्योंकि उर्वशी ने साफ कहा कि फिल्म को जिंदा रखने वाले असल में उनके चाहने वाले ही हैं। 2016 में रिलीज हुई 'सनम रे' में उर्वशी के अलावा पुलकित सम्राट, यामी गौतम और ऋषि कपूर थे, जो आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं।

उर्वशी डार्क ब्राउन एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में नजर आ रही हैं, जिस पर रेड रोजेज की मोटी माला लिपटी हुई है। चोकर नेकलेस, बड़ी बिंदी और झुमके उनके लुक को रॉयल बना रहे हैं, मानो कोई ब्राइड शादी के मंडप से तैयार होकर आई हो। यह लुक 'सनम रे' के रोमांटिक थीम से मैच करता है, जहां प्यार की मिठास और दर्द दोनों झलकते हैं।

इस तस्वीर में उर्वशी के एक्सप्रेशंस चुरा लेते हैं। स्माइल के साथ आंखों में इमोशन नजर आ रहा है। रेड रोज गार्लैंड उनके कर्व्स को हाइलाइट कर रही है, जो बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन वाली इमेज को सूट करता है।

फुल लेंथ शॉट्स में लहंगे की एम्बेलिशमेंट्स साफ दिख रही हैं । गोल्डन थ्रेड्स और सीक्विन्स से सजा लहंगा एक्ट्रेस को काफी खूबसूरत बना रहा है। रेड रोजेज की चेन उनके नेकलाइन को और हॉट बना रही है।

साइड एंगल वाली फोटोज में उर्वशी का पोस्चर परफेक्ट है, हाथों में चूड़ियां और रिंग्स चमक रही हैं। विंटेज चेयर और डार्क बैकग्राउंड लुक को मिस्टिरियस वाइब दे रहे हैं, जो फिल्म के सस्पेंसफुल मोमेंट्स की याद दिलाता है।

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर सनम रे की 10वीं एनिवर्सरी को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ़ एक प्रोजेक्ट नहीं थी, बल्कि उनकी आत्मा का हिस्सा थी।

एक दशक पहले आई इस फिल्म के हर सीन, हर गाने और हर इमोशन में उनकी भावनाएं जुड़ी थीं। उर्वशी ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक रहा।