बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह कोई फोटोशूट नहीं बल्कि साउथ के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनकी खास बॉन्डिंग है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने फिल्म 'डाकू महाराज' की शूटिंग के अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि कैसे बालकृष्ण ने उन्हें वैलेंटाइन डे पर सरप्राइज देकर हैरान कर दिया था।
