Get App

Cannes 2026: पांचवीं बार रेड कार्पेट पर चमकीं उर्वशी रौतेला, वियतनामी गाउन में बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

Uravashi Rautela In Cannes 2026: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर लगातार पांचवीं बार शिरकत की, जहां उन्होंने वियतनामी लेबल JoliPoli का भव्य गाउन पहनकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 13, 2026 पर 9:11 AM
Cannes 2026: पांचवीं बार रेड कार्पेट पर चमकीं उर्वशी रौतेला, वियतनामी गाउन में बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

भारतीय अभिनेत्री और बॉलीवुड की 'फैशन क्वीन' उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। विश्व सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर उर्वशी ने अपनी लगातार पांचवीं उपस्थिति दर्ज कराई। इस साल भी उन्होंने अपने अनोखे और साहसी फैशन सेंस से दुनिया भर के फोटोग्राफरों और प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वियतनामी डिजाइन में लगा ग्लैमर का तड़का

कान्स 2026 के उद्घाटन समारोह (ओपनिंग सेरेमनी) में शिरकत करने के लिए उर्वशी ने वियतनाम के मशहूर लग्जरी फैशन लेबल 'जोलीपोली' (JoliPoli) का डिजाइन किया हुआ एक बेहद नाटकीय और भव्य गाउन चुना। यह 'कौट्योर' आउटफिट न केवल उनके व्यक्तित्व पर जंच रहा था, बल्कि इसमें की गई बारीक कारीगरी ने रेड कार्पेट पर एक अलग ही चमक पैदा कर दी। उर्वशी का यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और फैशन विशेषज्ञों ने उनके इस चुनाव की काफी सराहना की है।

"देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें