Get App

Daler Mehndi: परफॉर्मेंस विवाद के बाद उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांगी

Daler Mehndi: खबरों के अनुसार उत्तराखंड कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। मीका सिंह की टीम ने इस कदम का स्वागत किया है और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 10:09 AM
Daler Mehndi: परफॉर्मेंस विवाद के बाद उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांगी
मीका ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें और दलेर मेहंदी को उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। गायक के अनुसार- वे जल्द ही राज्य का दौरा कर सकते हैं और वहां परफॉरमेंस दे सकते हैं।

Daler Mehndi: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिग्गज गायक दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। यह माफी राज्य में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस में रुकावट आने से पैदा हुए विवाद के बाद मांगी गई है। बताया जा रहा है कि यह माफी फोन कॉल के जरिए मांगी गई। मीका सिंह की टीम ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब यह मामला यहीं खत्म हो जाएगा।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' में दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस के दौरान मंत्री ने दखल दिया। आरोप है कि मंत्री ने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में होने और नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान लिप-सिंक करने का इल्जाम लगाया था।

मीका सिंह की टीम ने सुबोध उनियाल की माफी का स्वागत किया

IANS के अनुसार सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद मीका सिंह की टीम ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया- "हम इस बात की सराहना करते हैं कि सुबोध उनियाल जी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर दलेर मेहंदी पाजी से फोन पर माफी मांगी है। कलाकारों और उनके सम्मान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। दलेर पाजी एक वरिष्ठ कलाकार हैं, जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हर कलाकार सम्मान पाने का हकदार है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें