Get App

Samay Raina-Varun Dhawan: वरुण धवन और समय रैना का जिम वीडियो वायरल, कॉमेडियन ने गाने पर ली चुटकी

Samay Raina-Varun Dhawan Video: वरुण धवन और कॉमेडियन समय रैना का एक जिम वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें समय ने वरुण के नए गाने 'WOW' पर चुटकी लेते हुए उन्हें "अच्छा गाना बनाने" की सलाह दे डाली।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 13, 2026 पर 11:42 AM
Samay Raina-Varun Dhawan: वरुण धवन और समय रैना का जिम वीडियो वायरल, कॉमेडियन ने गाने पर ली चुटकी

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है'को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का गाना 'WOW' सोशल मीडिया पर पहले ही ट्रेंड कर रहा है, लेकिन अब इस गाने को लेकर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर हंसी का तड़का लगा दिया है। यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि वरुण धवन और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का है।

जिम में 'WOW' पर छिड़ी मजेदार बहस

हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे जिम के अंदर समय रैना के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरुण अपनी फिल्म के नए पेपी ट्रैक 'WOW' को गाते हुए खुद का प्रमोशन करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही वे गाना शुरू करते हैं, अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले समय रैना उन्हें बीच में ही रोक देते हैं।

समय रैना ने डेडपैन (सपाट चेहरे) वाले अंदाज में वरुण से कहा, "ऐसे नहीं चलेगा गाना यार।" वरुण भी मजाक के मूड में दिखे और उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "क्यों? अच्छा मुझे लगा चल जाती है यार।" इसके बाद समय रैना ने जो कहा, उसने सबका दिल जीत लिया। समय ने चुटकी लेते हुए कहा, "अच्छा गाना बनाओ, अपने आप चलेगा यार।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें