Get App

Koffee with Karan: वरुण धवन- जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के खोले राज, अर्जुन कपूर के साथ हुआ मजेदार रैपिड-फायर राउंड

Koffee with Karan: 'कॉफी विद करण' के आने वाले एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर नजर आएंगे। वहीं अर्जुन कपूर भी इस एपिसोड में दिखने वाले हैं। सोशल मीडिया पर नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 3:40 PM
Koffee with Karan: वरुण धवन- जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के खोले राज, अर्जुन कपूर के साथ हुआ मजेदार रैपिड-फायर राउंड
करण पहले ही बता चुके हैं कि सीजन 9 'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा। पहले एपिसोड में सलमान खान मेहमान के तौर पर आए थे, जबकि करिश्मा कपूर भी एक सेगमेंट में शामिल हुई थीं।

Koffee with Karan: 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर नजर आएंगे। शनिवार को शो के होस्ट करण जौहर ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया। सभी के कई राज खुलेंगे तो बहुत सारी मस्ती भी होने वाली है।

काउच पर वरुण और जाह्नवी

प्रोमो की शुरुआत में करण चेतावनी देते हैं कि 'कॉफी विद करण' के काउच पर ये दोनों बिल्कुल भी 'संस्कारी' नहीं रहने वाले हैं। एक जगह वरुण टेबल पर खड़े होकर कहते हैं कि सबको पता होना चाहिए कि वे कौन से दो लोग हैं, जिनसे करण ने बात करना बंद कर दिया था। क्या करण ने वरुण और जाह्नवी से बात करना बंद कर दिया था? यह तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा, क्योंकि जाह्नवी इशारा करती हैं कि करण के बात करना बंद करने के बाद उनका वजन बढ़ गया था! वरुण ने यह भी कहा कि करण ने बहुत सारी 'ड्रामेटिक बातें' कहीं, जिसे सुनकर खुद करण भी हैरान रह गए।

अर्जुन कपूर की एंट्री

करण ने बताया कि शो में एक ट्विस्ट भी है। इसके बाद अर्जुन कपूर की एंट्री होती है, जो रैपिड फायर राउंड के लिए वरुण और जाह्नवी के साथ जुड़ जाते हैं। इस राउंड के दौरान जब करण ने पूछा कि वरुण अपने करियर और शादी के बारे में सलाह किससे लेंगे तो उन्होंने तुरंत अर्जुन का नाम लिया! जाह्नवी से पूछा गया कि इंस्टाग्राम पर ऐसा कौन सा अकाउंट है जो हमेशा कुछ न कुछ पोस्ट करता रहता है, तो उन्होंने बिना सोचे-समझे 'रवि किशन' का नाम ले लिया। उन्होंने रवि किशन के वायरल डायलॉग की नकल भी उतारी- 'मनी फॉलोज माय ब्रदर!'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें