बॉलीवुड गलियारों में नए प्यार की सुगबुगाहट हो रही हैं। जी हां, माया नगरी में नया कपल यानी तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों लाइम लाइट में छाए हैं।
दोनों को हाल में ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान तारा व्हाइट मिनी ड्रेस में सन ग्लास के साथ दिखीं, तो वहीं वीर कैजुअल लुक में नजर आए हैं।
बीते कुछ समय से दोनों की डेटिंग खबरों से बाजार गर्म बना हुआ है। वहीं दो दिन पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अपना बताया था।
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद से इनके रिश्ते को कंफर्म माना जाने लगा। हांलाकि दोनों ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।
वहीं कई लोगों का अंदाजा है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं।
इसलिए प्रमोशन के चलते साथ में ऐसे डेटिंग रूमर्ड का सहारा ले रहे हैं। बॉलीवुड में ये चीजें कॉमन होती हैं।
बता दें कि वीर से पहले तारा सुतारिया आदर जैन के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।
वहीं तारा से पहले वीर सारा अली खान को डेट कर चुके हैं।