शादी को खुशहाल बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझना और सम्मान देना भी बहुत जरूरी है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। विक्की ने शादी को सफल बनाने के कुछ जरूरी राज बताए, जो रिलेशनशिप को समझने में मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि शादी अरेंज हो या लव, रिश्ते की मजबूती दोनों पार्टनर के बीच की समझ और प्यार पर डिपेंड करती है।
विक्की के मुताबिक, हर इंसान का नेचर, माइंडसेट और पसंद अलग होती है और शादी के बाद भी दोनों की अपनी अलग पहचान बनी रहनी चाहिए। एक अच्छे रिलेशनशिप में जरूरी नहीं कि पति या पत्नी एक-दूसरे को बदलने की कोशिश करें। इसके बजाय दोनों को एक-दूसरे की फीलिंग को समझते हुए बीच का रास्ता निकालना चाहिए। जिससे रिलेशनशिप ज्यादा मजबूत और खुशहाल बन सकता है।

