Vicky Kaushal Looks: अब विक्की कौशल को कोई ट्रोल नहीं करेगा..., कैटरीना कैफ के साथ एक्टर की लेटेस्ट फोटो देख यूजर्स ने डबल स्टैंडर्स की बात कही

Vicky Kaushal Looks: ऑनलाइन बहस तब शुरू हुई है जब गणपति सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद कैटरीना कैफ को बॉडी-शेमिंग वाले कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। अब लोगों ने विक्की कौशल के लुक को लेकर लोगों की डबलस्टेंडर वाली सोच पर सवाल उठाए हैं।

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 1:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। कपल ने नवंबर 2025 में उनके पहले बच्चे विहान का वेलकम किया था।

Vicky Kaushal Looks: लंदन में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की एक वायरल फोटो ने ऑनलाइन इस बात पर बहस छेड़ दी है कि पुरुष और महिला सेलिब्रिटीज को उनके लुक को लेकर किस तरह की आलोचना का सामना करना पड़ता है। वायरल फोटो एक फैन ने ली थी और शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें यह कपल कैज़ुअल कपड़ों में नजर आ रहा है।

विक्की ने कैप और चश्मा पहना हुआ है और उनकी बड़ी दाढ़ी भी है। जबकि कैटरीना ने डार्क रंग के कपड़े पहने हैं और सनग्लासेस लगाए हैं। इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने विक्की के लुक पर कमेंट किया तो कुछ ने इस बात पर ध्यान दिलाया कि पुरुषों और महिलाओं के लुक को लेकर लोगों का नजरिया कितना अलग होता है।

एक यूजर ने लिखा, "अब विक्की को उसके लुक के लिए कोई ट्रोल नहीं करेगा।" दूसरे ने लिखा "ट्रोलिंग सिर्फ उसकी पत्नी के लिए ही होती है, है ना?" तीसरे यूजर ने लिखा, "दोहरे मापदंड।"


कैटरीना कैफ को बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ा

यह ऑनलाइन बहस तब शुरू हुई जब गणपति सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद कैटरीना को बॉडी-शेमिंग वाले कमेंट्स का सामना करना पड़ा। कैटरीना पहले भी ऑनलाइन आलोचना के असर और इस बात पर बात कर चुकी हैं कि लोगों की राय को अपनी निजी पसंद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड की पहली एनिवर्सरी के मौके पर एक इवेंट में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बनने वाली बातों और अपनी अहमियत (सेल्फ-वर्थ) के बारे में बात की।

उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी अपनी अहमियत और वैल्यू पर असर न डालें। क्योंकि वहां बहुत सारी राय होती हैं। अगर हम उन सभी के हिसाब से चलने लगेंगे, तो इससे खुद के लिए फैसले लेने की हमारी क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। मेरे लिए जब भी मुझे आलोचना या कमेंट्स का सामना करना पड़ा है तो उनका अगर मैंने उन्हें अपने कामों पर असर डालने दिया होता तो मुझे लगता है कि मैं डर के मारे आगे नहीं बढ़ पाती।"

बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। कपल ने नवंबर 2025 में उनके पहले बच्चे विहान का वेलकम किया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।