Get App

Vikram Bhatt: 'हॉन्टेड 3D' की सक्सेस के बाद विक्रम भट्ट ने नई फिल्म का किया ऐलान, '1920' हॉरर फ्रैंचाइजी की होगी वापसी

Vikram Bhatt: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट '1920' फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म '1920 कोल्ड विंटर' का ऐलान कर दिया है। 'हॉन्टेड 3D' के प्रोड्यूसर आनंद पंडित के साथ निर्देशक फिर से काम करेंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 20, 2026 पर 11:45 AM
Vikram Bhatt: 'हॉन्टेड 3D' की सक्सेस के बाद विक्रम भट्ट ने नई फिल्म का किया ऐलान, '1920' हॉरर फ्रैंचाइजी की होगी वापसी
'1920: Cold Winter' को आनंद पंडित प्रोड्यूस करेंगे और इसे विक्रम भट्ट ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे रूपा पंडित और राहुल वी दुबे ने को-प्रोड्यूस किया है।

Vikram Bhatt: 'हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट' की सफलता के बाद फिल्ममेकर विक्रम भट्ट अपनी एक और हिट हॉरर फ्रैंचाइजी पर काम करने जा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वे '1920' फ्रैंचाइजी की अगली फ़िल्म '1920 कोल्ड विंटर' को डायरेक्ट करेंगे।

प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया और विक्रम ने इसे री-शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की पार्टनरशिप की कामयाबी का सिलसिला जारी है। '1920' की ज़बरदस्त सफलता के बाद, यह जोड़ी पहले से ही 'Haunted 3D: Echoes of the Past' को लेकर चर्चा में है और अब वे दर्शकों के लिए '1920: Cold Winter' लाने को तैयार हैं, जो इस मशहूर फ़्रैंचाइज़ी का अगला डरावना चैप्टर होगा।"

'1920: Cold Winter' को आनंद पंडित प्रोड्यूस करेंगे और इसे विक्रम भट्ट ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे रूपा पंडित और राहुल वी दुबे ने को-प्रोड्यूस किया है। विक्रम भट्ट की लिखी और डायरेक्ट की गई हॉरर फ़िल्म '1920' साल 2008 में रिलीज़ हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें