'हनुमान अंश' गाने वाले सिंगर सुनील लोधी को उनके गाने के वायरल होने के बाद बॉलीवुड से ऑफर मिल रहे हैं। एक फैन ने तो इस दृष्टिबाधित (देखने में असमर्थ) सिंगर को पल्सर बाइक भी गिफ्ट की। फिल्म के लिए गाना गाने के बाद से सुनील की ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई है।
