
रोजाना एक्सरसाइज
नोरा फतेही हर दिन डांस प्रैक्टिस करती हैं। उनका मानना है कि डांस सबसे अच्छा कार्डियो है, जिससे फिगर टोंड और स्टैमिना मजबूत होता है। बेली डांसिंग, हिप हॉप और दूसरे एक्टिव डांस उनकी फिटनेस का मुख्य हिस्सा हैं।
वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ वर्कआउट
नोरा वेट लिफ्टिंग, स्क्वैट्स, पुशअप्स, पुलअप्स, बर्पी जैसी एक्सरसाइज करती हैं। इससे उनकी बॉडी शार्प और टोंड रहती है और मसल्स भी मजबूत होते हैं।
कार्डियो और ट्रेडमिल रनिंग
फिटनेस के लिए कार्डियो बहुत जरूरी है। नोरा ट्रेडमिल पर दौड़ती हैं, प्लैंक करती हैं और हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग भी अपने रूटीन में शामिल करती हैं।
योगा और मेडिटेशन
नोरा फतेही मानसिक शांति और स्ट्रेस फ्री लाइफ के लिए मेडिटेशन करती हैं। प्राणायाम और योग से उनका मन भी फिट रहता है।
सख्त डाइट प्लान
नोरा बाहर का खाने से बचती हैं। उनका डाइट पूरा हेल्दी और होममेड होता है - ब्रेकफास्ट में फल, ब्राउन ब्रेड, बादाम का दूध, लंच में चिकन, ताजे सब्जियां, राइस और डिनर में ब्रोकली, दाल, मैश पोटैटो और चिकन।
हाई प्रोटीन और फाइबर डाइट
नोरा ओटमील, एग व्हाइट, ताजे फलों, मिक्स्ड नट्स, ब्राउन राइस, ग्रिल्ड चिकन, फिश और स्टेम वेजिटेबल्स का ज्यादा सेवन करती हैं। इससे उनकी बॉडी एक्टिव और एनर्जेटिक रहती है।
पानी का महत्व
फिटनेस के लिए नोरा पर्याप्त पानी पीती हैं। हाइड्रेशन के बिना बॉडी फिट रहना मुश्किल है और पानी उनका सीक्रेट है।
नींद और रेस्ट
नोरा मानती हैं कि अच्छी नींद और सही रेस्ट से ही शरीर पूरी तरह रिकवर कर पाता है। वो खूब नींद लेती हैं और रेस्ट को अपनी फिटनेस का जरूरी हिस्सा मानती हैं।
नोरा का मानना है कि फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ भी बहुत जरूरी है। इसलिए वे डांस, एक्सरसाइज, मेडिटेशन और हेल्दी डाइट का बैलेंस बनाकर चलती हैं। इसी वजह से वह फिटनेस आइकॉन बन गई हैं।