90 के दशक में अपनी कमाल की कॉमेडी, बेहतरीन एक्टिंग और लाजवाब डांस मूव्स से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) भले ही इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़े दूर हों, लेकिन उनका स्टारडम आज भी वैसा ही है। फैन्स आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं और जब भी वो किसी पब्लिक इवेंट में पहुंचते हैं, तो महफिल लूट लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ मुंबई के एक इवेंट में देखने को मिला, जहां 'चीची' अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ नज़र आए। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
बेटी के शो को सपोर्ट करने पहुंचे थे गोविंदा
दरअसल, मौका था एक कुकिंग शो के इवेंट का, जहां गोविंदा अपनी लाडली बेटी टीना आहूजा को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं। हमेशा की तरह गोविंदा बेहद कूल और एनर्जेटिक अंदाज़ में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए थे और चेहरे पर वही पुरानी और चुलबुली मुस्कान थी, जिसने सालों तक सिनेमाप्रेमियों को दीवाना बनाए रखा। 62 साल की उम्र में भी उनका यह स्वैग देखकर वहां मौजूद लोग और उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए।
कैमरे में कैद हुई एक छोटी सी चीज़, चौंक गए फैन्स
इवेंट की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वैसे ही नेटिजन्स की नजरें गोविंदा के चेहरे पर ठहर गईं। जब गोविंदा मुस्कुरा रहे थे, तो कैमरों में उनका एक 'टूटा हुआ दांत' साफ दिखाई दे गया। बस फिर क्या था, देखते ही देखते यह वीडियो टॉक ऑफ द टाउन बन गया। 'हीरो नंबर वन' को इस तरह देखकर उनके चाहने वाले थोड़े हैरान रह गए और इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सोशल मीडिया पर फैन्स के मिले-जुले रिएक्शन
गोविंदा का यह वीडियो सामने आने के बाद फैन्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहाँ कुछ लोग हैरान हैं कि अचानक उनके पसंदीदा स्टार का दांत कैसे टूट गया, वहीं कई फैन्स उनके इस लुक का भी पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी गोविंदा का कॉन्फिडेंस और उनका चार्म बिल्कुल कम नहीं हुआ है। वो जैसे भी हैं, अपने फैन्स के लिए हमेशा 'सुपरस्टार' ही रहेंगे।