90 के दशक में अपनी कमाल की कॉमेडी, बेहतरीन एक्टिंग और लाजवाब डांस मूव्स से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) भले ही इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़े दूर हों, लेकिन उनका स्टारडम आज भी वैसा ही है। फैन्स आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं और जब भी वो किसी पब्लिक इवेंट में पहुंचते हैं, तो महफिल लूट लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ मुंबई के एक इवेंट में देखने को मिला, जहां 'चीची' अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ नज़र आए। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
