Get App

Cinema Ka Flashback: जब रणबीर कपूर की 'ना' को दीपिका ने हां में बदला था, लेकिन एक्ट्रेस की इसी जिद ने उन्हें बनाया सुपरस्टार

Cinema Ka Flashback: कॉकटेल' की वेरोनिका जिसे आज हम सब प्यार करते हैं, वो कभी परदे पर आती ही नहीं अगर दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर की सलाह मान ली होती। रणबीर ने उन्हें यह रोल करने से मना किया था, लेकिन दीपिका के अपने हुनर पर भरोसे ने उन्हें बॉलीवुड की 'क्वीन' बना दिया

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 3:38 PM
Cinema Ka Flashback: जब रणबीर कपूर की 'ना' को दीपिका ने हां में बदला था, लेकिन एक्ट्रेस की इसी जिद ने उन्हें बनाया सुपरस्टार

बॉलीवुड में कभी-कभी एक सही फैसला एक कलाकार की पूरी जिंदगी बदल देता है। दीपिका पादुकोण के लिए साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' कुछ ऐसी ही साबित हुई थी। अब जबकि इस फिल्म का सिक्वल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, इससे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या आप जानते हैं कि जिस 'वेरोनिका' के किरदार ने दीपिका को सुपरस्टार बनाया, उसे करने के लिए रणबीर कपूर ने उन्हें मना किया था?

टर्निंग पॉइंट

'कॉकटेल' से पहले दीपिका पादुकोण की छवि एक खूबसूरत अभिनेत्री की तो थी, लेकिन क्रिटिक्स उनके अभिनय को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। जब डायरेक्टर होमी अदजानिया ने उन्हें स्क्रिप्ट दी, तो दीपिका के पास दो विकल्प थे सीधी-सादी 'मीरा' या बिंदास और बेपरवाह 'वेरोनिका'। दीपिका ने जोखिम उठाते हुए वेरोनिका को चुना। खबरों के मुताबिक, जब दीपिका ने अपनी इस पसंद के बारे में रणबीर कपूर से बात की, तो रणबीर ने उन्हें सलाह दी थी कि वेरोनिका का किरदार उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है और शायद उन्हें 'मीरा' का रोल ही करना चाहिए। रणबीर को लगा था कि वेरोनिका की बोल्ड और कॉन्फिडेंट इमेज दीपिका की तत्कालीन इमेज से बिल्कुल अलग है।

रणबीर की सलाह और दीपिका का अटूट विश्वास

दीपिका ने रणबीर की बात सुनी, लेकिन उन्होंने अपने दिल की सुनी। उन्होंने महसूस किया कि वेरोनिका के जरिए वे अपनी अभिनय क्षमता की उन परतों को खोल सकती हैं जिन्हें दुनिया ने अब तक नहीं देखा था। उन्होंने इस फिल्म को साइन किया और बाकी सब इतिहास है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें