भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जिनका नाम साथ आते ही जेहन में सुनहरे दौर की यादें ताजा हो जाती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी थी 'शोमैन' राज कपूर और 'सुर साम्राज्ञी' लता मंगेशकर की। राज कपूर जितने माहिर निर्देशक थे, उतने ही पक्के संगीत के पारखी भी थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार राज कपूर ने लता जी से प्यार से कुछ शब्दों का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था? इसके बावजूद, उस फिल्म का वह गाना न सिर्फ बना, बल्कि एक ब्लॉकबस्टर इतिहास भी रच गया।
