Get App

Ranbir Kapoor: जब पैपराजी पर बिगड़ा रणबीर कपूर का मिजाज, 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग पर आलिया के साथ हुए भीड़ का शिकार

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी मां नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे, जहां पैपराजी की भारी भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण रणबीर अपना आपा खो बैठे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 06, 2026 पर 1:42 PM
Ranbir Kapoor: जब पैपराजी पर बिगड़ा रणबीर कपूर का मिजाज, 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग पर आलिया के साथ हुए भीड़ का शिकार

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अक्सर अपनी सादगी और शालीनता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि शांत रहने वाले रणबीर का धैर्य जवाब दे गया। मौका था रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन ऋद्धिमा कपूर साहनी की आने वाली फिल्म 'दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग का। इस खुशी के मौके पर परिवार का साथ देने पहुंचे रणबीर और आलिया को पैपराजी (फोटोग्राफर्स) की भारी भीड़ ने घेर लिया, जिसके बाद रणबीर काफी नाराज नजर आए।

क्या है पूरा मामला?

5 मई की शाम को मुंबई में 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जैसे ही रणबीर और आलिया अपनी कार से उतरे, वहां मौजूद फोटोग्राफर्स की भीड़ उन पर टूट पड़ी। अच्छी फोटो और वीडियो लेने की होड़ में लोग उनके बेहद करीब आ गए, जिससे आलिया असहज महसूस करने लगीं। अपनी पत्नी को भीड़ के बीच घिरा देख रणबीर का पारा चढ़ गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर काफी चिड़चिड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने पैपराजी को पीछे हटने का इशारा करते हुए कहा, "आप लोगों को अच्छी फोटो चाहिए न... चलो पीछे हटो।" रणबीर का यह सख्त लहजा साफ बता रहा था कि वह फोटोग्राफर्स द्वारा प्राइवेसी और 'पर्सनल स्पेस' के उल्लंघन से खुश नहीं थे।

View this post on Instagram

A post shared by Filmy Famee (@filmyfamee)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें