Salman Khan: जब ऐश्वर्या राय संग मारपीट के सवाल पर चढ़ गया था सलमान खान का पारा, बोले- अगर मारता तो क्या झेल पाती...

Salman Khan: सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उनका जवाब हैरान कर देने वाला था।

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 3:29 PM
सलमान खान ऐश्वर्या राय का रिश्ता दुनिया से छिपा नहीं है। दोनों की नजदीरियां 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर बढ़ी थीं।

Salman Khan: एक बार सलमान खान से इंरव्यू में ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था। उसी बातचीत में उनसे एक 'बुरा बर्ताव करने वाले बॉयफ्रेंड' होने के आरोपों के बारे में भी सवाल किया गया था। पत्रकार प्रभु चावला के साथ एक्टर का वह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इंटरव्यू के दौरान, सलमान ने पूरे जोर से वहां रखी टेबल पर हाथ मारा और कहा कि अगर वह बुरा बर्ताव करते, तो कोई भी इसे बर्दाश्त नहीं करता।

ऐश्वर्या राय के साथ 'दोस्ती' पर सलमान खान

दोबारा सामने आए क्लिप में एंकर ने सलमान से पूछा, "लाइफ में आपका महिलाओ के साथ टकराव क्यों रहता है? जो आपकी लाइफ में आ जाती हैं, जैसी ऐश्वर्या राय के साथ टकराव हुआ ना आपका।" सलमान ने जवाब दिया, "जी, सर।" जब सलमान से पूछा गया कि क्यों, तो उन्होंने कहा, "सर, वो मेरी दोस्त थी, अब दोस्ती नहीं हैं। इतनी सी बात है।" सलमान इस बात से भी सहमत थे कि ऐश्वर्या के साथ उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा था।


उन्होंने आगे कहा, "सर, अब वो लाइफ में नहीं हैं । अब उनकी लाइफ है, वो आगे जाए। बात भूलकर सब आगे जाते हैं। फिर ये बात वापस से आए... जिंदगी चलती रहती है सर।" सलमान ने कहा कि उनके और ऐश्वर्या के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी। उन्होंने कहा, "आपमें झगड़े होते हैं, इसलिए आप टूट जाते हैं। आपकी आपस में नहीं बनती, इसलिए आप टूट जाते हैं।"

सलमान ने ऐश्वर्या के साथ मारपीट करने की बात से इनकार किया

इसके बाद प्रभु ने कहा, "आप जो मारपीट करते हैं, मारपीट पर उतर आते हैं, यह सब मुझे गलत लगता है?" सलमान ने कहा, "सर, देखिए सर, अगर मैं मारपीट करता....और तभी जोर से टेबल पर हाथ कहा कि जैसा कि ये..." प्रभु ने बीच में टोकते हुए खुद को थप्पड़ मारने का नाटक किया ताकि यह साफ हो सके कि हिंसा से उनका क्या मतलब था। सलमान ने कहा, "सर, क्या कोई उसे झेल सकता है, सर?" सलमान ने कहा कि कभी-कभी लोग बातों को दिलचस्प बनाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर कहते हैं।

सलमान ने कहा कि अगर उन्होंने ऐश्वर्या को मारा होता तो वह बच नहीं पाती

काफी समय बाद, एक बातचीत में सलमान खान से ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करने के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, "मतलब, एक पत्रकार थे, प्रभु चावला, जिन्होंने मुझसे बहुत पहले यह पूछा था, तो मैंने बस टेबल पर हाथ मारा, और वह चौंक गए थे। टेबल सचमुच टूट गई थी।" उन्होंने आगे कहा, "मतलब, अगर मैं किसी को मारता हूं, तो जाहिर है कि वह लड़ाई होगी। मुझे गुस्सा आएगा। मैं पूरी ताकत से मारूंगा। मुझे नहीं लगता कि वह उसे झेल पाती।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।