Urmila Matondkar: 'मैं पूरी तरह से...', 'छम्मा छम्मा' को जब उर्मिला मातोंडकर ने कर दिया था रिजेक्ट

Urmila Matondkar: 'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 5 में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल पहुंची उर्मिला मातोंडकर ने 'छम्मा छम्मा' गाने और उसकी शूटिंग के समय से जुड़ी कई चाजों के बारे में खुलकर बात की है।

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 3:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिल्म 'चाइना गेट' के मशहूर गाने के बारे में बात करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि उस दौर में आइटम सॉन्ग करने को लेकर वह शुरू में हिचकिचा रही थीं और निर्देशक राज कुमार संतोषी ने उन्हें कैसे मनाया।

Urmila Matondkar: बॉलीवुड स्टार उर्मिला मातोंडकर ने बताया है कि कैसे उन्होंने लगभग "छम्मा छम्मा" गाने के लिए मना ही कर दिया था, जो बाद में बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर डांस नंबरों में से एक बन गया। 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 5' के आने वाले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं एक्ट्रेस ने इस गाने और इसकी शूटिंग के समय से जुड़ी कई अनजानी बातें और जानकारियां साझा कीं।

फिल्म 'चाइना गेट' के मशहूर गाने के बारे में बात करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि उस दौर में आइटम सॉन्ग करने को लेकर वह शुरू में हिचकिचा रही थीं और निर्देशक राज कुमार संतोषी ने उन्हें कैसे मनाया। उन्होंने बताया, “मुझे कहा गया कि फिल्म 'चाइना गेट' के महान निर्देशक राज कुमार संतोषी जी ने मुझसे कहा कि आप इसमें गेस्ट अपीयरेंस आइटम सॉन्ग कीजिए। तो मैं बिल्कुल इसके पक्ष में नहीं थी क्योंकि उस समय आइटम सॉन्ग को बहुत गलत तरीके से देखा जाता था।”

उन्होंने कहा कि कैसे राजकुमार संतोषी के शब्दों ने उनका नजरिया बदल दिया। उन्होंने मुझे एक बात कही थी कि'उर्मिला एक गाना आया था बरसो पहले और आज भी लोग उस गाने पर डांस की बात करते हैं और कोरियोग्राफी की बात करते हैं। मुझे उस गाने से बेहतर गाना करना है।”


उन्होंने आगे बताया कि कैसे यह फेमस ट्रैक कम समय में पूरा हो गया। उन्होंने साझा किया, "मैंने पूछा गणेश मास्टर जी से ये गाना कितने दिन शूट होगा, फिर उन्हें बोला प्लान तो बारह (12) दिन का था पर हमने तीन दिन में शूट किया वो गाना। डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर शामिल करिश्मा कपूर ने गाने के रिलीज होने के समय के प्रभाव को याद करते हुए उर्मिला के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “मुझे याद है जब यह गाना रिलीज हुआ था, मैंने उनकी तारीफ की थी और कहा था कि क्या गाना है, कमाल का है, और उर्मिला ने बहुत अच्छा किया है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।