
कन्नड़ फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री जिन्हें डिम्पल गर्ल कहा जाता है, रचिता राम ने टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी पहचान बनाई है।
रचिता राम का असली नाम बिंदिया राम है और उनका जन्म 3 अक्टूबर 1992 को बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता केएस राम एक सम्मानित भरतनाट्यम नर्तक हैं।
रचिता ने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है और 50 से अधिक मंचों पर प्रदर्शन कर चुकी हैं, जिससे उनकी अभिनय क्षमता में और निखार आया।
उनकी बहन नित्या राम भी कन्नड़ टीवी और फिल्मों में खास नाम रखती हैं, जो परिवार की कला से जुड़ी परंपरा का हिस्सा हैं।
रचिता ने 'रंगीला', 'रन्ना', 'चक्रव्यूह' और 'सीताराम कल्याण' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने सैंडलवुड के बड़े सितारों जैसे दर्शन, गणेश, किच्चा सुदीप और दिवंगत पुनीत राजकुमार के साथ काम किया है।
रचिता राम ने राजिनीकांत स्टारर 'कुली' से कॉलीवुड में प्रवेश किया, जहां उन्होंने काल्याणी नाम के किरदार के जरिए एक अलग छाप छोड़ी।
'कुली' में रचिता का किरदार खतरनाक और खूंखार विलेन का था, जो दर्शकों को उनकी एक्टिंग से काफी प्रभावित करता है।
फिल्म में उनके साथ उपेंद्र, सौबिन शाहिर, और आमिर खान भी नजर आए, जिन्होंने फिल्म को और भी खास बनाया। 'कुली' में सफलता के बाद रचिता राम के कॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों में अच्छा मौका मिलने की उम्मीद है।