Get App

Ranveer Allahbadia GF: रणबीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट कौन हैं? सोशल मीडिया पर 'हार्ड लॉन्च' के साथ किया अपने प्यार का इजहार

Who Is Ranveer Allahbadia GF: पॉडकास्टर रणबीर इलाहाबादिया ने केन्या की रोमांटिक तस्वीरों के साथ जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। जूही एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री हैं, जिन्हें पूर्व में रणबीर के साथ आईपीएल मैच के दौरान भी देखा गया था।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 12:45 PM
Ranveer Allahbadia GF: रणबीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट कौन हैं? सोशल मीडिया पर 'हार्ड लॉन्च' के साथ किया अपने प्यार का इजहार

भारतीय पॉडकास्टिंग की दुनिया का जाना-माना चेहरा और 'बीयरबाइसेप्स' (BeerBiceps) के नाम से मशहूर रणबीर इलाहाबादि ने आखिरकार अपनी लव लाइफ को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। रणबीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इसे इंटरनेट की भाषा में एक 'हार्ड लॉन्च' माना जा रहा है, जिसने उनके प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

केन्या की वादियों में रोमांटिक घोषणा

रणबीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर केन्या के मसाई मारा नेशनल पार्क से कुछ बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रणबीर अपनी लेडी लव जूही को बाहों में उठाए नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे सूर्यास्त का मनमोहक नजारा है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा: "सूरज, चांद, सितारे और उनके बीच की हर चीज... क्या आप कभी किसी ऐसे व्यक्ति से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की सारी नकारात्मकता को जला सकती है? मैं मिला हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें