भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आयरलैंड में जन्मी हैं और फिलहाल अबू धाबी में बतौर प्रोडक्ट एडवाइजर काम करती हैं।(Photo Credit: Shikhar Instagram)
शिखर धवन और सोफी शाइन को पहली बार एक साथ क्रिकेट मैच और एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की थी। (Photo Credit: Shikhar Instagram)
कुछ दिनों बाद जब सोफी ने इंस्टाग्राम पर शिखर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में "मेरा प्यार" और दिल वाला इमोजी लिखा, तब जाकर इनके रिश्ते के बारे में पता चला। (Photo Credit: Shikhar Instagram)
सोफी शाइन का जन्म और पढ़ाई आयरलैंड में हुआ है। उन्होंने कैसलट्रॉय कॉलेज से स्कूलिंग और फिर लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। (Photo Credit: Shikhar Instagram)
सोफी शाइन अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में फाइनेंस सेक्टर में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम करती हैं। शिखर धवन के साथ नजर आने के बाद ही लोग उन्हें जानने लगे। (Photo Credit: Sophie Instagram)
शिखर धवन और सोफी शाइन की पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। धवन को आज भी याद है कि सोफी ने उस दिन कैमोफ्लाज जैकेट और पैंट पहनी थी। सोफी ने बताया कि जब धवन उनकी ओर देखते थे तो उनका चेहरा चमकने लगता था। (Photo Credit: Sophie Instagram)
शिखर धवन और सोफी शाइन की नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ीं और 2025 की शुरुआत तक दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा। अब सोफी को अक्सर धवन के साथ आईपीएल और अन्य क्रिकेट इवेंट्स में देखा जाता है।(Photo Credit: Sophie Instagram)
शिखर धवन का रिश्ता सोफी शाइन से जुड़ने से पहले आयशा मुखर्जी से था, जो एक प्रोफेशनल किकबॉक्सर और तीन बच्चों की मां थीं। दोनों की शादी 2012 में हुई थी, लेकिन कई सालों के उतार-चढ़ाव के बाद 2023 में उनका तलाक हो गया। (Photo Credit: Sophie Instagram)