Hanuman Ansh: विशाल चतुर्वेदी की भक्ति से भरपूर फिल्म 'हनुमान अंश' इस साल अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा (जिन्हें महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है) के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित यह फिल्म शुरुआत में भले ही धीमी रही हो, लेकिन लोगों की ज़ुबानी तारीफों (word of mouth) की वजह से इसने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। फिल्म के चर्चा का विषय बनने के बाद, ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघर जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा का किरदार किसने निभाया है? यह अभिनेता शोबिनाव सत्या हैं, जो पहले मशहूर टीवी शो 'CID' में भी नजर आ चुके हैं। आइए, उनके बारे में और बातें जानते हैं-
शोभिनव सत्य एक एक्टर और फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने 'हनुमान अंश' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। कैमरे के सामने आने से पहले, वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कैमरे के पीछे काम कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले शोभिनव, पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के स्टूडेंट रहे हैं। उनके पिछले कामों में CID, रागिनी MMS रिटर्न्स, हैप्पिली एवर आफ्टर और महापौर जैसे टेलीविजन और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
दिलचस्प बात यह है कि 'हनुमान अंश' में सत्य को कास्ट करने का फैसला अचानक हुआ। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 'महाराज जी' का रोल निभाने के लिए शुरू में जिस एक्टर को चुना गया था, वह बीमार पड़ गए। प्रोडक्शन का काम चल रहा था, इसलिए डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो इस मुश्किल रोल को निभा सके। सत्या को ऑडिशन देने के लिए कहा गया। इसके बाद पांच घंटे तक चला एक लंबा ऑडिशन हुआ, जिसके बाद चतुर्वेदी ने तय किया कि 'नीम करौली बाबा' का रोल निभाने के लिए सत्या ही सही व्यक्ति हैं।
2 सितबंर को शोभिनव ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर स्टारकास्ट के साथ कार में बैठे हैं। फिल्म के म्यूजिक कंपोजर साधु तिवारी कहते नजर आ रहे हैं कि शोभिनव सत्य, पूर्णिमा तिवारी और उनकी बहन प्रज्ञा को सभी जानते हैं। मेरे साथ मेरे मित्र सनी साधवानी भी मौजूद हैं। हम लोग मुंबई से साथ आए हैं और अभी नोएडा में हैं। 'हनुमान अंश' का हम सभी लोग प्रमोशन कर रहे हैं। हमें ऐसे ही प्यार देते रहिए।
वहीं सनी साधवानी ने कहा कि आज शंभु जी (शोभिनव सत्य) और पार्वती (पूर्णिमा तिवारी) हमारे साथ हैं तो एक बार गाना गा दीजिए। फिर साधु तिवारी ने फिल्म का हिट गाना 'जब जिद पर आ गईं पार्वती' गाकर सुनाया। गाना खत्म होने पर पूरी टीम हर-हर महादेव और सीता राम के जयकारे लगाए।
नीम करौली बाबा एक हिंदू आध्यात्मिक गुरु और भगवान हनुमान के परम भक्त थे। उनका असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा बताया जाता है और उनका जन्म 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में हुआ था। 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में उनका निधन हो गया।
बाबा से जुड़ी कई कहानियों में चमत्कार और असाधारण घटनाओं का जिक्र है, जिनमें से ज्यादातर उनके भक्तों द्वारा बताई गई हैं। ये कहानियां मुख्य रूप से भक्तों की यादों पर आधारित हैं, इसलिए इन्हें स्वतंत्र रूप से सत्यापित ऐतिहासिक तथ्यों के बजाय उनसे जुड़ी आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा माना जाता है।
रिलीज के बाद बॉक्स ऑफ़िस पर 'हनुमान अंश' की शुरुआत धीमी रही। खबरों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन लगभग 10 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि, कमजोर ओपनिंग के बाद भी फिल्म ठंडी नहीं पड़ी, बल्कि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया (वर्ड ऑफ़ माउथ) के कारण धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ती गई।
लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फ़िल्म ने 24 दिनों के भीतर भारत में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और बाद में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिससे यह इस साल की सबसे चौंकाने वाली 'स्लीपर हिट' फिल्मों में से एक बन गई। कंगना रनौत और मधुर भंडारकर समेत कई मशहूर हस्तियों ने भी इस फिल्म की तारीफ की है।