Nana Patekar Death: कौन थे नाना पाटेकर? हिंदी-मराठी सिनेमा से थिएटर तक, जानें कैसा रहा उनका फिल्मी सफर

Nana Patekar Dies: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। नाना पाटेकर के निधन के साथ ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने अपने एक दिग्गज अभिनेता को खो दिया। आइए जानते हैं कौन थे नाना पाटेकर

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 8:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लंबे समय तक दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आयाा और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। न्यूज एंजेंसी एएनआई के मुताबिक, मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्टर ने सुबह करीब 5:20 बजे अंतिम सांस ली। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

नाना पाटेकर के निधन के साथ ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने अपने एक दिग्गज अभिनेता को खो दिया। पांच दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से सिनेमा में अलग पहचान बनाई। नाना पाटेकर ने अपने करियर के दौरान हिंदी और मराठी फिल्मों अपनी खास पहचान बनाई है। आइए जानते हैं कौन थे नाना पाटेकर

इन फिल्मों में किया है दमदार एक्टिंग


नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लंबे समय तक दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। उन्होंने परिंदा, प्रहार: द फाइनल अटैक, क्रांतिवीर, अग्नि साक्षी, खामोशी: द म्यूजिकल, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी कई चर्चित फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। अभिनय के साथ उन्होंने प्रहार: द फाइनल अटैक के निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली। सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।

पद्म श्री से किया गया सम्मानित

नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए कई बड़े सम्मान मिले। फिल्म 'क्रांतिवीर' में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। वहीं, 'परिंदा' और 'अग्निसाक्षी' में दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2013 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था।

बनाई अपनी अलग पहचान

नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और खासकर गंभीर व दमदार भूमिकाओं के लिए दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों के अलावा थिएटर में भी लगातार काम किया। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में पाटेकर ने अभिनय के साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाई और भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।