Get App

Main Wapas Aaunga फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे Diljit Dosanjh? टेक्सास से भेजा खास मैसेज

Diljit Dosanjh: ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ अपने 'AURA वर्ल्ड टूर 2026' के चलते टेक्सास (अमेरिका) में हैं, जिसके कारण वह मुंबई में आयोजित अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हो सके।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 20, 2026 पर 8:42 AM
Main Wapas Aaunga फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे Diljit Dosanjh? टेक्सास से भेजा खास मैसेज

बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों सफलता के सातवें आसमान पर हैं। जहां एक तरफ पूरी दुनिया में उनके कॉन्सर्ट्स की धूम है, वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस उनकी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार, 19 मई को मुंबई में इस मच-अवेटेड फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। हालांकि, इस खास मौके पर फिल्म के लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ खुद मौजूद नहीं थे, जिससे उनके फैंस थोड़े निराश जरूर हुए। लेकिन दिलजीत ने दूर रहकर भी अपने फैंस को निराश नहीं होने दिया और सात समंदर पार से एक बेहद खास वीडियो संदेश भेजकर न आने की वजह बताई।

काउबॉय लुक में नजर आए दिलजीत

ट्रेलर लॉन्च के दौरान स्क्रीन पर दिलजीत दोसांझ का एक रिकॉर्डेड वीडियो चलाया गया, जिसे देख हॉल में बैठे फैंस का उत्साह दोगुना हो गया। वीडियो में दिलजीत हमेशा की तरह अपने अनूठे और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे थे। उन्होंने सिर पर काउबॉय हैट, आंखों पर ब्राउन शेड का चश्मा और ब्लैक लेदर जैकेट पहनी हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें