तान्या मित्तल जो महाकुंभ 2025 में मची भगदड़ के दौरान लोगों की जान बचाने के कारण सुर्खियों में आई थीं, अब बिग बॉस 19 के घर में नजर आ रही हैं। ग्वालियर की यह यंग गर्ल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर होने के साथ-साथ मिस एशिया टूरिज्म भी रह चुकी हैं। आइए जानते हैं कैसे महाकुंभ की वो रात तान्या की जिंदगी बदली और उन्हें इस रियलिटी शो तक पहुंचाया।
ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल 25 साल की हैं और वह एक 'हैंडमेड विद लव' ब्रांड की संस्थापक हैं।
दरअसल महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या की रात मची भगदड़ के बाद तान्या का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तान्या ने काफी भयानक मंजर का जिक्र किया था।
तान्या ने रोते-रोते बताया था कि जब महाकुंभ में भगदड़ मची तब तान्या ने फंसे लोगों की जान बचाने का साहस दिखाया।
तान्या ने लगभग 40-42 भूखे और घायल बच्चों को पानी और खाना दिया, कई को सुरक्षित आश्रय स्थल पर पहुंचाया।
इसके साथ ही भीड़ ने उनका कपड़ा तक खींचा लेकिन तान्या ने किसी की मदद से पीछे नहीं हटीं। तान्या ने खोए लोगों के लिए रोते हुए कहा कि उनके हाथों में कई शव थे जिन्हें उन्होंने परिवारों तक पहुंचाने की कोशिश की।
उनके बहादुरी भरे वीडियोज और अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए जिससे उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला और तान्या के फैंस बढ़ गए।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाली तान्या आज सोशल मीडिया पर बड़ा नाम हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
अब उन्होंने अपना पॉडकास्ट भी शुरू किया है। इसके साथ ही वो आध्यात्मिक कहानियां अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं। तान्या 2018 में मिस एशिया टूरिज्म रह चुकी हैं, जो उनकी एक पर्सनालिटी को दर्शाता है।
तान्या मित्तल सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर होने के साथ साथ आंत्रप्रेन्योर और मोटिवेशनल स्पीकर भी है। जिन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में इंस्टाग्राम की मदद से अपने बिजनेस के सफर शुरू की थी। उनके हिम्मत भरे व्यक्तित्व और लोकप्रियता को देखते हुए, तान्या को बिग बॉस 19 में शामिल किया गया।
Story continues below Advertisement