Get App

Tanya Mittal: तान्या मित्तल क्यों हो रही हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल, बिग बॉस घर में किए कई दावें!

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपने बयानों के कारण सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। उनके कुछ बयान घर के अंदर और बाहर विवादों को जन्म दे रहे हैं, जिसके कारण कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जानिए वो कौन से 6 हैं जिनकी वजह से तान्या मित्तल बनीं चर्चा का विषय।

Edited By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 22:46
Tanya Mittal: तान्या मित्तल क्यों हो रही हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल,  बिग बॉस घर में किए कई दावें!

दरअसल बिग बॉस घर में तान्या ने कहा कि उनके बॉडीगार्ड्स ने कुंभ में 100 लोगों की जान बचाई, साथ ही पुलिसवालों की भी रक्षा की। उनका यह बयान वायरल हो गया।

इसके साथ ही तान्या ने बताया कि उनके घर में हमेशा से बॉडीगार्ड्स रहे हैं और उनके लिए यह नॉर्मल बात है। उन्होंने इसे अपनी शान बताया।

तान्या के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें नकली और दिखावा करने वाली बताया, साथ ही मजाक उड़ाया।

तान्या ने गर्व से बताया कि उन्होंने साड़ी पहनकर बिग बॉस में एंट्री ली है और अपने कल्चर को साथ लेकर चलना उनकी खासियत है।

एक बातचीत में तान्या ने कहा कि उन्हें लोग 'मैम' या 'बॉस' कहकर बुलाएं क्योंकि लड़कियों को बॉस नहीं कहा जाता।

तान्या ने बताया कि उन्हें लगता है कि उनके मां-बाप को दुख होता होगा जब वे घर के काम करती हैं, इसलिए उनका स्ट्रगल बड़ा है।

तान्या कैमरे के सामने रोती नजर आईं और बताया कि मां दो दिन से बर्तन धो रही हैं जिससे हाथों में जलन हो रही है।

उन्होंने कहा कि वो अपने स्ट्रगल को सबके सामने लाकर दिखाना चाहती हैं कि लड़कियां भी मेहनत करती हैं।

तान्या के वीडियो और बयानों पर फैंस में विवाद पैदा हो गया है। कुछ उनका समर्थन करते हैं, कुछ आलोचना करते हैं। तान्या की बातें और बर्ताव ने बिग बॉस 19 में उन्हें एक चर्चित और विवादित चेहरा बना दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें