Get App

Harnaaz Sandhu: 'महावतार' में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी मिस यूनिवर्स हरनाज संधू? फिल्म मेकर्स की तलाश हुई पूरी!

Harnaaz Sandhu: फिल्म 'महावतार' के निर्माता विक्की कौशल के अपोजिट एक नए चेहरे की तलाश में हैं, जिसके लिए मिस यूनिवर्स हरनाज संधू से बातचीत चल रही है। यदि यह डील पक्की होती है, तो दर्शकों को पर्दे पर दो पंजाबी कलाकारों की एक फ्रेश और दिलचस्प जोड़ी देखने को मिलेगी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 11:05 PM
Harnaaz Sandhu: 'महावतार' में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी मिस यूनिवर्स हरनाज संधू? फिल्म मेकर्स की तलाश हुई पूरी!

बॉलीवुड के पावरहाउस परफॉर्मर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी पौराणिक (Mythological) फिल्म 'महावतार' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इस बात को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था कि विक्की के अपोजिट मुख्य अभिनेत्री कौन होगी। अब इस सस्पेंस से पर्दा उठता नजर आ रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू इस बड़े प्रोजेक्ट में विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आ सकती हैं।

फ्रेश पेयरिंग पर मेकर्स का दांव

फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से आ रही एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, 'महावतार' के निर्माता इस फिल्म के लिए एक बिल्कुल 'फ्रेश फेस' की तलाश में थे। हालांकि पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण और फिर श्रद्धा कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के नाम चर्चा में आए थे, लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि मेकर्स और हरनाज संधू के बीच बातचीत अंतिम दौर में है।

निर्माताओं का मानना है कि विक्की और हरनाज की जोड़ी पर्दे पर एक नई ताजगी लेकर आएगी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही कलाकार पंजाब से ताल्लुक रखते हैं, जो फिल्म की जड़ों और किरदारों के तालमेल को और भी गहरा बनाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें